फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकरम की गुहार, पाक खिलाड़ियों को दें IPL में मौका

Sat, 06 Apr 2013 06:58 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


अकरम ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मौजूदगी ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में रंग भर देगी। अकरम इस समय मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी सलाहकार हैं।

बकौल अकरम, ‘मैं हमेशा मानता हूं कि खेलों और राजनीति को अलग रखना चाहिए। अगर हमारे खिलाड़ी आईपीएल में भाग लेंगे तो इससे टूर्नामेंट का स्तर बढ़ेगा ही।’

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विभिन्न कारणों से लुभावनी आईपीएल के पहले चरण के बाद से भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन इसका मुख्य कारण दोनों देशों के बीच तनाव है।
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी अंपायर, कमेंट्रेटर और कोच आईपीएल के छठवें चरण में मौजूद होंगे लेकिन किसी भी क्रिकेटर को लीग में भाग लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। अकरम को लगता है कि पाकिस्तानी गेंदबाज भारतीयों की तुलना में बेहतर हैं, जिससे आईपीएल का फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें