भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच हैदराबाद में शुक्रवार को सायं 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। लिहाजा यह तीसरा मैच एक तरह से फाइनल होगा। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों ने तरह-तरह के बयान दिए हैं।
क्रिकेट प्रेमी बदलाव की उम्मीद में हैं
धोनी
- फोटो : SELF
कुछ क्रिकेट प्रेमी कह रहे हैं कि 1 नवंबर को संन्यास की घोषणा कर चुके आशीष नेहरा को मौका दिया जाना चाहिए। नेहरा को भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह में से किसी एक की जगह खिलाया जाना चाहिए। वहीं एक पूर्व इंडियन क्रिकेटर अजीत अगारकर ने कहा है कि टीम इंडिया में अब एमएस धोनी को बाहर करके दिनेश कार्तिक को मौका देना चाहिए। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगारकर ने कहा कि तीसरे मैच में कार्तिक को धोनी की जगह खिलाना चाहिए।
कार्तिक अच्छे लय में नजर आ रहे हैं
दिनेश कार्तिक
उनका तर्क है कि दिनेश कार्तिक मौजूदा समय में अच्छे लय में हैं। कार्तिक पहली ही गेंद से आक्रमण करते हैं। मुझे मालूम है विराट कोहली यह बदलाव नहीं करेंगे। लेकिन मेरे हिसाब से धोनी की जगह कार्तिक को अवसर मिलना चाहिए। अगारकर ने कहा कि देखना यह होगा कि विराट कोहली गुवाहाटी की टीम को लेकर ही हैदराबाद में उतरते हैं या नई टीम उतारेंगे।