फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद में 'गुलाबी' सपने देख रहे अजिंक्य रहाणे, कप्तान कोहली और धवन ने मजे ले लिए

Tue, 19 Nov 2019 02:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को 22 नवंबर का बेसब्री से इंतजार है। भारत-बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच भी उत्साह देखने लायक है। पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलने जा रहे दोनों ही टीम के खिलाड़ी कोलकाता पहुंचने लगे हैं। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे को 'गुलाबी सपने' आने लगे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
पिंक बॉल के साथ अजिंक्य रहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम
जी हां, सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खास फोटो शेयर किया, जिसमें वे तकिये पर सिर रखकर सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'ऐतिहासिक गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच का सपना देख रहा हूं'। रहाणे की इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। खुद भारतीय कप्तान कोहली और धवन भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन

3 of 4
कमेंट करते धवन-विराट - फोटो : सोशल मीडिया
फोटो पर कमेंट करते हुए धवन ने पूछा, 'सपने में फोटो खींच गई?' जिसके जवाब में रहाणे ने लिखा, 'सपनों ने नहीं, अपनों ने फोटो खींची है।' उधर कप्तान कोहली ने रहाणे के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'नाइस पोज जिंक्सी', जिसके जवाब में रहाणे ने 'थैंक्स चीकू' लिखा।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। यह मैच डे-नाइट में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए ये पहला डे-नाइट टेस्ट होगा, जिसके चलते दोनों खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले इंदौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हरा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें