कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, 'हमारे लिये एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वथा श्रेष्ठ पारी।' भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, 'हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।'
कप्तानी पर भी वीरू ने रहाणे की तारीफ की थी