फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday : विराट कोहली ने दी अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर लिखा खास संदेश

Sun, 06 Jun 2021 07:09 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आज यानी 6 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर सहित तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज यानी 6 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रहाणे अब 33 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर सहित तमाम दिग्गजों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


टीम के कप्तान विराट कोहली ने रहाणे को बर्थडे विश करते हुए एक खास संदेश लिखा है। कोहली ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि  'हैप्पी बर्थडे जिंक्स, बहुत सारी शांति और खुशियों तुमको मिले और अभी कई और यादगार पार्टनरशिप करनी है तुम्हारे साथ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं इसके बाद पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बधाई देते हुए लिखा कि आपको बचपन में कराटे किड के रूप में ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था। एडिलेड में 36 रन के ऑल आउट के बाद, जिस तरह से आपने एक ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत में सामने से नेतृत्व किया, वह हमेशा हर क्रिकेट प्रेमी की याद में रहेगा। जन्मदिन मुबारक रहाणे...

वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने इंग्लैंड दौरे के लिए भी शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

आईसीसी ने शेयर किया रेकॉर्ड
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें