गुजरात के पोरबंदर में जन्में अजय लालछेता को ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। इस टी-20 वर्ल्ड कप में अजय ओमान टीम का हिस्सा भी रहे।
32 साल के अजय कुल 11 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्हें सुल्तान अहमद की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले वह भारतीय रणजी टीम सौराष्ट्र का हिस्सा भी रहे।
वर्ल्ड कप के चौथे क्वालीफाइंग मुकाबले में ओमान ने आयरलैंड पर रोमांचक जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में अजय ने ही विनिंग चौका लगाया था।