फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते तनाव के बीच क्या डेविस कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टेनिस टीम?

Fri, 09 Aug 2019 04:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के साथ बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच भारत का राष्ट्रीय टेनिस महासंघ खेल की विश्व नियामक ईकाई आईटीएफ से अनुरोध कर सकता है कि वह अगले महीने इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबलों का आयोजन किसी तटस्थ स्थान पर करे। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला अनुच्छेद 370 केंद्र सरकार द्वारा हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को भारत के साथ राजनयिक संबंध कम करने का फैसला लिया। पाकिस्तान में भारत के दूत से भी देश छोड़ने को कहा गया। 

विज्ञापन


एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा, ‘इससे मैच पर असर पड़ सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी है, लेकिन मैं एक दो दिन इंतजार करूंगा। इसके बाद हम अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ से हालात पर गौर करके फैसला लेने का अनुरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर तटस्थ स्थान पर मुकाबला कराने का अनुरोध किया जाएगा।’ डेविस कप मुकाबले 14 और 15 सितंबर को होने है। महासंघ ने खिलाड़ियों के लिए वीजा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चटर्जी ने कहा, ‘पाकिस्तान वीजा नहीं देता है तो हम वहां कैसे जाएंगे। हो सकता है कि वह वीजा नहीं दे। यदि वीजा दे भी देता है तो क्या वे हमें पर्याप्त सुरक्षा दे सकेंगे।’ भारतीय डेविस कप टीम आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान गई थी। दोनों देशों के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से बंद है। 
विज्ञापन


चटर्जी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने कई मुकाबले तटस्थ स्थानों पर खेले हैं। हम आईटीएफ से अनुरोध करेंगे, क्योंकि हालात काफी नाजुक है। हम यह नहीं कहेंगे कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हम वह रास्ता नहीं अपनाना चाहते। मैं नहीं चाहता कि टीम का नुकसान हो।’ यह पूछने पर कि आईटीएफ अन्यत्र आयोजन से इनकार कर दे तो, उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा के मानदंड हमने नहीं आईटीएफ ने बनाए हैं। कोई भी अनहोनी होने पर वही जिम्मेदार होगा। यही वजह है कि उसे इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें