मार्करम ने कहा, 'चहल और कुलदीप ने मेजबान टीम के खिलाफ सही दिशा में गेंदाबाजी की। भारतीय स्पिनर यहां पिच को ध्यान में रखकर गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसका पूरा फायदा टीम इंडिया को मिला है।' उन्होंने कहा, 'अफ्रीकी टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन चहल और कुलदीप की गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया जीतने में कामयाब हो गई।'
गौरतलब है कि पहले वन-डे मैच में कप्तान फाफ डु प्लेसी के घायल हो जाने के बाद
मार्करक को टीम की कमान सौंपी गई थी। कप्तान बनने से पहले इस खिलाड़ी को सिर्फ दो इंटरनेशन मैच खेलने का अनुभव था। फाफ डु प्लेसी के अलावा द. अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं पहले तीन वनडे मैचों से बाहर होने वाले एबी डिविलियर्स अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।