पीएसएल पर भी शहजाद ने दागे सवाल
इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पीसीबी ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ब्रांड बनाकर पूरी टीम उन्हीं पर निर्भर कर दी, जिससे सिस्टम असंतुलित हो गया। शहजाद ने कहा कि इन खिलाड़ियों को कप्तानी, स्पॉन्सरशिप और ज्यादा अधिकार दिए गए, लेकिन बदले में टीम को नतीजे नहीं मिले। उन्होंने खिलाड़ियों पर आरोप लगाया कि वे जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हैं और उनका अहंकार अब भी कम नहीं हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान टीम का खराब दौर जारी है। टी20 विश्व कप के बाद टीम को कम रैंकिंग वाली बांग्लादेश से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जिससे आलोचना और तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: IPL vs PSL Captains: आईपीएल में 10 कप्तान भारतीय; रिटायर या फुस्स गैर पाकिस्तानियों पर पीएसएल में ज्यादा भरोसा