फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से घबराए पाक ने याद किया अपने 'विराट कोहली' को

Tue, 08 Mar 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अहमद श्‍ाहजाद - फोटो : getty
विज्ञापन
एशिया कप में शर्मनाक हार से घबराई पाकिस्तान को अपनी गलती का अहसास हुआ है। उन्होंने अपने विराट कोहली को वर्ल्ड कप के लिए वापस बुला लिया है। पाक क्रिकेट टीम में अहमद शहजाद की वापसी हुई है।
विज्ञापन


शहजाद को टीम के युवा बल्लेबाज खुर्रम मंजूर की जगह टीम में शामिल किया गया है। शहजाद को टीम में शामिल न किए जाने पर पाक बोर्ड ने अफसोस भी जताया। बोर्ड ने खुर्रम को टीम में शामिल किए जाने को भूल बताया है।

एशिया कप में पाक टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पाक ने इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते। जबकि ओवरऑल इस साल खेले 7 मैचों में टीम को सिर्फ तीन जीत हासिल हुई। खुर्रम ने एशिया कप में खेले तीन मुकाबलों में कुल 11 रन (10, 0 और एक रन) बनाए थे।टूर्नामेंट में खेली कुल 27 में से 20 गेंद पर उन्होंने एक भी रन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्रम की नाकामी के बाद बैकफुट में पाक चयनकर्ता

अहमद श्‍ाहजाद - फोटो : getty
पाक क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि खुर्रम को टीम में शामिल करना एक जुए की तरह था जो काम नहीं आया। खुर्रम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए उन पर दांव खेला गया था।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल शोएब मलिक पर भी इसी तरह दांव लगाया गया था, जो कामयाब रहा।

हारुन मंजूर ने आगे कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाक को अहमद शहजाद जैसे अनुभवी क्रिकेटर की जरुरत है। हारुन को यकीन है कि टी-20 वर्ल्ड कप में अहमद टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। शहजाद ने पाक सुपर लीग में 143.56 के स्ट्राइक रेट से कुल 299 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें