फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Team: अहमद शहजाद ने पहले वीडियो में खुद किया अपने रिप्लेसमेंट का एलान, फिर ट्वीट कर टीम चयन को लताड़ा

Wed, 05 Feb 2025 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

017 की टीम से केवल बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान ने अपना परिचय दिया। फिर अहमद शहजाद ने अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर उस्मान खान का नाम लिया और फिर खुद ट्वीट कर उनके चयन की आलोचना भी की।
विज्ञापन
अहमद शहजाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान टूर्नामेंट का गत चैंपियन है। उसने 2017 में भारत को एकतरफा फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पिछले हफ्ते पीसीबी ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें पाकिस्तान के 'क्लास ऑफ 2017' (2017 की चैंपियन टीम के सदस्य खिलाड़ियों) ने मौजूदा टीम की घोषणा की थी। जो खिलाड़ी या तो रिटायर हो चुके हैं या स्क्वॉड में नहीं हैं, उन्होंने मौजूदा टीम में अपने रिप्लेसमेंट नामों की घोषणा की। इसी कड़ी में अहमद शहजाद ने भी अपना रिप्लेसमेंट बताया, लेकिन वीडियो के बाद ट्वीट करते हुए पाकिस्तान की टीम को लताड़ भी लगाई। उनके दोहरे मापदंड की फैंस अब सोशल मीडिया पर आलोचना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में क्या हुआ?
तब कप्तान रहे सरफराज अहमद ने मोहम्मद रिजवान का नाम लिया (दोनों विकेटकीपर और कप्तान), जबकि तब उपकप्तान रहे मोहम्मद हफीज ने सलमान अली आगा (मौजूदा उपकप्तान) का और अजहर अली ने तैयब ताहिर का नाम लिया। फिर 2017 की टीम से केवल बाबर आजम, फहीम अशरफ और फखर जमान ने अपना परिचय दिया। फिर अहमद शहजाद ने अपने रिप्लेसमेंट के तौर पर उस्मान खान का नाम लिया और फिर खुद ट्वीट कर उनके चयन की आलोचना भी की।

शहजाद ने क्या लिखा?
अहमद शहजाद ने लिखा, 'चैंपियंस ट्रॉफी टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर है और आप पाकिस्तान और यूएई में खेल रहे हैं। क्या आप टीम को लेकर गंभीर हैं? दो नए सलामी बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी में सीधे खेलेंगे। फखर वापसी कर रहे हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा। उस्मान या फहीम? उस्मान ने देश के लिए हाल के दिनों में कोई वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलकर टीम में वापसी कर रहे हैं। क्या आप लोग (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) सच में कुछ सोचते भी हैं?'


हालांकि, फैंस ने इस पोस्ट को देखने के बाद शहजाद को दोहरे मापदंड दिखाने के लिए सवाल किया है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देखें...


रिजवान - फोटो : Twitter
पाकिस्तान की कमान संभालेंगे रिजवान
मोहम्मद रिजवान इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे। 2023 वनडे विश्व कप में बाबर ने टीम का नेतृत्व किया था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था। टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान खिताब बचाने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आठ फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से होगी।

इसके बाद कीवी टीम 10 फरवरी को वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। पहले दो मैचों के बाद मुकाबले रावलपिंडी से कराची में स्थानांतरित हो जाएंगे। पाकिस्तान 12 फरवरी को डे नाइट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पांच दिन पहले 14 फरवरी को कराची में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और रावलपिंडी शहर चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम - फोटो : PCB
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम: फखर जमां, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), खुशदिल शाह, सलमान आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, नसीम शाह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें