बांग्लादेश दौरा स्थगित, श्रीलंका सीरीज बनी नया विकल्प
भारत को पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने थे, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के चलते यह दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद बीसीसीआई ने खाली स्लॉट में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की घोषणा की।
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का आगाज
यह सीरीज भारत के लिए केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि 2026 के टी20 महिला विश्व कप की तैयारी का शुरुआती कदम मानी जा रही है, जो जून में आयोजित होगा। वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत का अगला लक्ष्य अब टी20 विश्व चैंपियन बनना है। पिछले संस्करण में भारत शुरुआती चरण में ही बाहर हो गया था, जब टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद टीम ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 2-1 और इंग्लैंड को 3-2 से हराया है।
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना
- फोटो : एक्स