फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: MI को हराने के बाद उनादकट बोले- मुझे अपनी काबिलियत पर था पूरा भरोसा

Tue, 25 Apr 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
file photo - फोटो : ani
विज्ञापन
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के स्टार खिलाड़ी जयदेव उनादकट ने सोमवार को वानखेड़े में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


उनादकट ने जीत के बाद कहा कि यह हमारे लिए एक बहुत जरूरी जीत थी, इससे हमें आगे की मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुम्बई इंडियंस को उसके घर पर हराने से हमारा मनोबल बढ़ा है। हमने बहुत अच्छा खेला। हमने अच्छी गेंदबाजी कर विकेट निकाले हैं। मैं अपनी टीम और खुद के लिए वास्तव में खुश हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मैं टीम के लिए कुछ खास कर सकता हूं। 

आपको बता दें कि मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में जयदेव उनादकट ने अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। उस समय हार्दिक पांड्या स्टाइक पर थे। उनदकर की पहली ही गेंद पर हार्दिक कैच ऑउट हो गए। इसके बाद स्टाइक पर रोहित शर्मा आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद मुंबई को जीत के लिए 4 गेंद में 11 रन की   जरूरत थी।
विज्ञापन


ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को उनदकर ने अपनी ही गेंद पर कैच लपक लिया। अब 2 गेंद में 11 रन की जरूरत थी पांचवीं गेंद 2 रन लेने की कोशिश में  मैक्लेघन रन आउट हो गए। मैच की आखिरी गेंद पर हरभजन ने छक्का जड़ा लेकिन तब तक जीत मुंबई से बहुत दूर जा चुकी थी। उनादकट की इस तरह शानदार गेंदबाजी की बदौलत पुणे ने 3 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में मुंबई ने तीन विकेट गंवाए। वहीं बेन स्टोक्स 2 विकेट,और सुंदर, क्रिस्टन तथा ताहिर ने 1-1 विकेट हासिल किया।  बता दें कि आईपीएल-10 में अभी तक पुणे ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें