फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जीत से अंग्रेजों को पछाड़ देगी टीम इंडिया

Tue, 04 Dec 2012 12:54 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज में एक मैच गंवा चुकी टीम इंडिया के पास अभी भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अंग्रेजों को पछाड़ने का सुनहरा मौका है। अगर भारतीय टीम कोलकाता और नागपुर टेस्ट जीत लेती है तो वह टेस्ट रैंकिंग में 0.01 अंक से इंग्लैंड को पछाड़ देगी। दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर नंबर वन की कुर्सी बचाने का फायदा भारतीय टीम को मिला है।
विज्ञापन


फिलहाल दक्षिण अफ्रीका 123 रेटिंग अंक के साथ टेस्ट की नंबर वन टीम है जबकि ऑस्ट्रेलिया 114 अंक के साथ नंबर तीन पर है। अगर भारत, इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज को 3-1 से जीतने में सफल रहता है तो उसके 111.59 रेटिंग अंक हो जाएंगे जबकि इस समय नंबर दो पर चल रही इंग्लिश टीम के 111.58 अंक हो जाएंगे।

अगर इंग्लैंड टीम सीरीज के बाकी के दोनों मैच जीत लेती है तो भारतीय टीम को रैंकिंग में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 117 रेटिंग अंक हासिल करने वाली इंग्लैंड टीम अगर अगले दोनों मैच जीत लेती है तो उनके 119 अंक हो जाएंगे जबकि भारत 103 अंकों के साथ और नीचे पहुंच जाएगा। वहीं सीरीज ड्रॉ होने की स्थिति में इंग्लैंड के दो अंक कम हो जाएंगे जबकि भारत को दो अंकों का फायदा होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस साल टेस्ट रैंकिंग में नबंर वन रहने वाली टीम को आईसीसी 4,50,000 अमेरिकी डालर की राशि देगी। पिछले साल यह राशि 175,000 अमेरिकी डालर था। इसे 2015 तक बढ़ाकर 5,00,000 कर दिया जाएगा।

वेस्टइंडीज को पछाड़ सकता है बांग्लादेश
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज से शुरुआती दोनों मैच जीतने वाली टीम बांग्लादेश के पास भी अपनी रैंकिंग सुधारने का बेहतर मौका है। पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने वाली बांग्लादेशी टीम पहले ही न्यूजीलैंड से एक पायदान आगे आठवें नंबर पर पहुंच गई है। अगर वह अगले तीनों मैच जीत लेती है तो वेस्टइंडीज को पछाड़कर सातवें नंबर पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें