फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब के बैन के बाद दो धड़ों में बंटा क्रिकेट जगत, जानिए कौन विरोधी और कितने समर्थन में?

Wed, 30 Oct 2019 06:40 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। पहले बांग्लादेश खिलाड़ियों की बोर्ड के खिलाफ हड़ताल ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी थी, अब मंगलवार को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन को आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा है।

विज्ञापन


इस खबर पर क्रिकेट जानकारों और खिलाड़ियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। क्रिकेट जगत इस मामले में दो धड़ों में बंट चुका है। किसी ने शाकिब की सजा को बढ़ाने की मांग की है तो कोई उनके समर्थन में खड़ा है। आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों की इस पर क्या राय है।

Trending Videos

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने शाकिब के बैन के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा है। मुश्फिकुर रहीम ने कहा कि वह हमेशा ही उनका साथ देते रहेंगे।



वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा ने लिखा कि शाकिब के बैन की खबर सुन कर वह ठीक से सो नहीं पाए पर उन्हें इस बात की तसल्ली है कि 2023 विश्व कप में बांग्लादेश  इस हरफनमौला की कप्तानी में खेलेगा।

हालांकि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के प्रतिबंध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शाकिब के प्रति सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है उल्टा उनकी सजा को और बढ़ाना चाहिए था।

 

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी  रमीज राजा ने एक ट्वीट में कहा कि शाकिब अल हसन के प्रतिबंध से सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक सबक है। यदि आप खेल की अवहेलना करते हैं और निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार करके खेल से बड़ा बनने की कोशिश करते हैं तो इसके परिणाम के लिए भी तैयार रहे।

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान और मौजूद राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर ने भी इस मामले में कहा कि, 'शाकिब जैसे ‘परिपक्व’ व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भ्रष्ट संपर्क की शिकायत नहीं की, यह समझ से परे हैं। उनका साथ ही मानना है कि इस प्रतिबंधित ऑलराउंडर के लिए अपना शीर्ष स्थान दोबारा हासिल करना भले ही असंभव नहीं हो लेकिन काफी मुश्किल होगा।

बशर को उम्मीद है कि तीनों प्रारूपों में 11 हजार से अधिक रन और पांच सौ से अधिक विकेट चटकाने वाले 32 साल के शाकिब प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी करेंगे लेकिन साथ ही कहा कि उनकी राह आसान नहीं होगी।

कप्तान ने कहा, ‘‘मैंने उसे रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए देखा है और इसके बाद वह काफी जल्दी लय में आ गया। वह अनुभवी खिलाड़ी है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकता।’’ बशर हालांकि अब तक इस झटके से नहीं उबर पाए हैं कि शाकिब ने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को नहीं दी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, ‘यह मुश्किल होगा। शाकिब एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं जो उनके लिए मानसिक रूप से कड़ा होगा। एक साल के बाद पहले वापसी करना और फिर प्रतिबंध से पहले की ऊंचाइयों को छूना आसान नहीं होगा लेकिन यह असंभव भी नहीं है। क्योंकि खिलाड़ी का नाम शाकिब है, मुझे उनकी क्षमता और प्रतिभा पर भरोसा है। उन्हें ऐसी चोटों का सामना करना पड़ा है, जिससे वह तीन से छह महीने के लिए बाहर रहे। मैंने उन्हें रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए देखा है और इसके बाद वह काफी जल्दी लय में आ गए। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकते।’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोंस ने लिखा, ‘कितनी दफा इन खिलाड़ियों को (इन चीजों के संबंध में) भाषण दिया जाता है? हर टी20 और टी10 मैच या फिर अन्य टूर्नामेंट से पहले आईसीसी और एसीयू के अधिकारी उन्हें बताते हैं। फिर भी शाकिब ने रिपोर्ट नहीं की यह स्तब्ध करने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें