ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 21 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वार्नर (124) और आरोन फिंच (94) की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना सकी। अपने 100 वन-डे में 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्को की मदद से 124 रन की पारी खेलने वाले डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की। ओपनर अजिंक्य रहाणे (53) और रोहित शर्मा (65) ने 106 रन की शतकीय साझेदारी की। रहाणे ने 66 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की। फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 1 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा।
पढ़ेंः- INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों बाद चखा जीत का स्वाद, टीम इंडिया को 21 रन से दी मात
बता दें कि स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 13 मैचों के बाद एशियाई धरती पर जीत हासिल की है। उसका जीत का रिकॉर्ड 1-11 हो गया है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 10 जीत का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।
ट्विटर पर किसने क्या कहा
विराट कोहली
आइये आपको बताते हैं कि ट्विटर के माध्यम से इंडिया के हार पर किसने क्या रिएक्ट कियाः-
चौथे वन-डे की हार पर लोगों ने विराट पर जमकर निशाना साधा। लोगों ने ट्विटर पर कहा कि विराट ने क्या समझकर धोनी को बैंटिंग करने नंबर-7 पे उतारा। लोगों ने कहा विराट राजनीति बंद करें।
#Dhoni came to bat at 7 number today and that to while chasing !!
What the Hell #ViratKohli was thinking ?
Stop this politics game Virat
— #Dhoni & #Ronaldo (@MSDandCR7) September 28, 2017
हर्षित अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा विराट पता नहीं बैटिंग ऑडर को लेकर क्या कर रहे हैं। धोनी को नंबर- 7 पे उतारना कोई सेन्स है क्या? पुअर क्रिकेट!
Don't know what #ViratKohli is actually trying to do with the batting order !! Dhoni at 7 !! Does it even make sense? Poor Cricket #INDvAUS
— Harshit Agrawal (@imrealharshit) September 28, 2017
हेमंग बदानी के ट्वीट कर कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी धोनी धोनी का गुंज सुनाई पड़ा। यही है इस आदमी की खासियत।
Can hear 'Dhoni Dhoni' chants sitting here at home from Chinnasamy. Such is the Aura of this man. Time for the 🚁 to take off #INDvAUS
— Hemang Badani (@hemangkbadani) September 28, 2017
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर कहा कि टीम इंडिया के लिए हार्ड लक था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा खेला। उसने चौथे वन-डे में 21 रन से जीत दर्ज है। फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है।
Hard luck #TeamIndia @BCCI Well played Australia for the 21 run victory in the 4th ODI #INDvAUS Series stands at 3-1 to 🇮🇳
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) September 28, 2017
ट्विटर पर किसने क्या कहा
भारतीय क्रिकेट टीम
हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कहा कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव एक अच्छा प्रयोग था। मगर धोनी आउट ऑफ पोजिशन बल्लेबाजी कर रहा था। यह सोचने की बात है। आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंतिम ओवर की गेंदबाजी अच्छी थी। और इंडिया अंत तक आते-आते सिमट गई।
The change in batting order was a good experiment but it meant Dhoni was batting out of position. It is something to think about
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 28, 2017
Thought Australia's end overs bowling was outstanding and India were short on fire power at the finish.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 28, 2017
वीवीएस लक्षमण ने ट्वीट कर कहा कि रहाणे का सही कैरेक्टर दिखा। उन्होंने शानदार 88 रन की शानदारी खेली।
True character of @ajinkyarahane88 on display..An out and out team man. @BCCI #INDvAUS
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) September 28, 2017
रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट कर कहा कि रोहिट शर्मा ने कितना गजब का पुल शॉट खेला।
How sweetly does @ImRo45 hit the pull shot!! #class #INDVsAUS2017 #BCCI
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) September 28, 2017