फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को चौथे वन-डे में महंगी पड़ी हार, आईसीसी वन-डे रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान

Fri, 29 Sep 2017 11:45 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
टीम इंडिया को गुरुवार को बेंगलुरु में चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया से 21 रन से शिकस्त झेलना पड़ी। इसकी वजह से विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा बैठी। पांच मैचों की सीरीज में भारत फिलहाल 3-1 से आगे है। मौजूदा सीरीज में तीन लागातार जीत के बाद चौथे वन-डे में भारत की ये पहली हार है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 313 रन ही बना पाई।

पढ़ेंः- #INDvsAUS 4th ODI: 21 रन से हारा भारत, धोनी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए कोहली

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की। ओपनर अजिंक्य रहाणे (53) और रोहित शर्मा (65) ने 106 रन की शतकीय साझेदारी की। वहीं, अपने 100 वन-डे में 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्को की मदद से 124 रन की पारी खेलने वाले डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


हालांकि टीम इंडिया को नंबर-1 का खिताब बरकरार रखने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। अभी तक उसके 120 रेटिंग अंक थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 119 और ऑस्ट्रेलिया के 114 अंक हैं। इस हार के बाद भारत का एक अंक कम हो गया। यानी अब भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के 119-119 अंक हो गए। दरअसल, अब टीम इंडिया के पास 1 अक्टूबर को नागपुर में होने वाला आखिरी वन-डे जीतकर दोबारा नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा।

पढ़ेंः- टीम इंडिया में कम्पटीशन का दबाव महसूस कर रहा है ये युवा खिलाड़ी 

बता दें कि दक्षिण अफ्रिका 50 मैचों में 5957 प्वाइंट्स के साथ 119 रेटिंग अंक पर है। जबकि टीम इंडिया 49 मैचों में 5828 प्वाइंट्स के साथ 119 अंक पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 51 मैचों में 5879 प्वाइंट्स के साथ 115 अंक पर है। स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों के बाद एशियाई धरती पर जीत का स्वाद चखा। उसका जीत का रिकॉर्ड 1-11 हो गया है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 10 जीत का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें