फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को मिला बेहद खतरनाक गेंदबाज, भारत के बाद अब डेब्यू मैच में ही श्रीलंका की बजाई बैंड

Thu, 24 Jan 2019 08:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। टीम को भले ही बेहद खराब दौर से गुजर रही हो, लेकिन झाए रिचर्डसन के रूप में बेहतरीन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिल गया।

विज्ञापन


22 साल के रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और इसके बाद ही उन्हें चोटिल जोश हेजलवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अब श्रीलंका के खिलाफ भी वे अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करते हुए रिचर्डसन ने कमाल का प्रदर्शन किया। श्रीलंका को 144 रन पर समेटने में रिचर्डसन का बड़ा योगदान था। उन्होंने महज 26 रन देते हुए 3 विकेट झटक लिए। रिचर्डसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने श्रीलंका का स्कोर 66 रन पर ही पांच विकेट हो गया था।
विज्ञापन


रिचर्डसन ने दिनेश चांदीमल (5), कुसल मेंडिस (14) और दनंजय डी सिल्वा (5) के विकेट हासिल किए। रिचर्डसन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और अपनी प्रतिभा का सबूत दिया। रिचर्डसन को खेलने में श्रीलंका के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे और यही वजह रही कि उन्हें आसानी से विकेट मिलते रहे।

रिचर्डसन ने हाल ही में खत्म भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैचों में 18.66 की औसत के साथ 6 विकेट हासिल किए थे। उनका बेस्ट 26 रन देकर 4 विकेट रहा था। यही नहीं, रिचर्डसन ने तीनों मैचों में भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया था।

रिचर्डसन के अब तक के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 7 मैचों में कुल 13 विकेट हासिल किए हैं। साफ है कि ऑस्ट्रेलिया को अब रिचर्डसन के रूप में शानदार गेंदबाज मिल गया है और टीम चाहेगी कि ये गेंदबाज लंबी रेस का घोड़ा साबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें