पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे हार्दिक
हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे, लेकिन वह 23 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पर आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। मुंबई की टीम पिछले सत्र में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी जिस कारण उन पर लगा प्रतिबंध आईपीएल 2025 में लागू होगा।
हार्दिक पर यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि मुंबई पर आईपीएल 2024 के दौरान तीन बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया था। लीग के नियम के अनुसार, अगर टीम एक ही सत्र में तीन बार धीमी ओवर के नियम का उल्लंघन करती है तो कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जाता है। यही कारण है कि हार्दिक पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़े:
BCCI: T20 विश्व कप की तरह इस बार क्यों नहीं हुआ सम्मान समारोह? खिलाड़ी भी चुपचाप स्वदेश लौटे, सामने आई जानकारी
आईसीसी की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत ने हार्दिक को 2017 के टूर्नामेंट में पाकिस्तान से भारत की हार की कड़वी यादों को मिटाने में भी मदद की जिसका वह भी हिस्सा थे। हार्दिक ने कहा था, मैं कह सकता हूं कि एक अधूरा सपना पूरा हो गया, लेकिन आठ साल बहुत लंबा समय होता है। आठ साल में जीवन में बहुत कुछ हुआ, लेकिन साथ ही जीतना और वह भी भारत के लिए, मेरे लिए यह बहुत-बहुत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें:
Rohit Sharma: भारतीय कप्तान ने भविष्य के लिए सारे विकल्प खुले रखे, 2027 विश्व कप को लेकर नहीं दिया स्पष्ट जवाब