फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stampede: बंगलूरू भगदड़ के बाद BCCI सख्त, सैकिया की अध्यक्षता में बनाई समिति; विजयी यात्रा के लिए बनेंगे नियम

Sun, 15 Jun 2025 09:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई की शनिवार को शीर्ष परिषद को 28वीं बैठक हुई। इस दौरान बोर्ड ने बंगलूरू और अहमदाबाद में हुए हादसे पर दुख जताया। इस बैठक में बीसीसीआई ने विजयी यात्राओं को लेकर दिशा-निर्देश बनाने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय समिति को दी। बोर्ड ने देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है, जिसमें प्रभतेज सिंह भाटिया और राजीव शुक्ला शामिल होंगे।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू भगदड़ के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सख्त फैसला लेते हुए सचिव देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति 15 दिनों के भीतर किसी भी तरह कि विजयी यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश तैयार करेगी। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया तीन सदस्यीय समिति का गठन
बीसीसीआई की शनिवार को शीर्ष परिषद को 28वीं बैठक हुई। इस दौरान बोर्ड ने बंगलूरू और अहमदाबाद में हुए हादसे पर दुख जताया। इस बैठक में बीसीसीआई ने विजयी यात्राओं को लेकर दिशा-निर्देश बनाने की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय समिति को दी। बोर्ड ने देवजीत सैकिया की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है, जिसमें प्रभतेज सिंह भाटिया और राजीव शुक्ला शामिल होंगे। समिति 15 दिनों के भीतर दिशा निर्देश तैयार करेगी।
विज्ञापन

बंगलूरू हादसे में हुई थी 11 लोगों की मौत
बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी की जीत के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया था। हालांकि, बाद में यह राशि बढ़ा दी गई और उसे 25-25 लाख कर दिया गया। वहीं आरसीबी भी इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें