पाकिस्तान के भारत दौरे के दौरान होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाक के आलराउंडर खिलाड़ी अफरीदी का सिलेक्शन नहीं किया गया था, लेकिन अब इस बात के संकेत मिल रहे है कि वह इस सीरीज का हिस्सा बन सकते है। अफरीदी को टीम में शामिल करने के संकेत पाक टी-20 टीम के कप्तान मिस्बा उल हक ने इस बात के संकेत दिए है। पाकिस्तान के सिलेक्टरों ने शाहिद अफरीदी के खराब प्रदर्शन और कम औसत के चलते उन्हें भारत के खिलाफ होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया था।
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी को भारत दौरे पर केवल दो टी 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि पूर्व कप्तान ने अभ्यास के दौरान पिछले कुछ दिनों में खुद को साबित किया है। शाहिद ने पिछले तीन दिनों में 50 ओवरों के अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो अर्द्धशतक लगाए हैं। इसमें 54 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपने कप्तान का विश्वास एक बार फिर जीतने का प्रयास किया है।