फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट जगत में नया तहलका, सात गेंदों पर लगे लगातार सात गगनचुंबी छक्के

Sat, 14 Sep 2019 10:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोहम्मद नबी और नजीबुल्लाह जादरान - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश में खेली जा रही टी-20 ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने सात गेंदों में लगातार सात छक्के ठोक दिए। क्रिकेट में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के कारनामे तो कई बार हो चुके हैं, लेकिन ऐसा कारनामा पहली बार देखने और सुनने को मिला।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मोहम्मद नबी - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बना डाले। इस मैच में अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जारदान और मोहम्मद नबी ने मिलकर यह कमाल कर दिखाया। जादरान ने 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोके।
विज्ञापन

3 of 6
मोेहम्मद नबी और जादरान - फोटो : सोशल मीडिया
यह कमाल अफगानिस्तान की पारी के 17वें और 18वें ओवर में हुआ। नबी ने 17वें ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर तेंदई चटारा को लगातार चार छक्के जड़ दिए। इसके बाद नजीबुल्लाह ने अगले ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर नेविल मादजिवा को लगातार 3 छक्के मारे। यह सिलसिला मोदजिवा के वाइड गेंद डालने से थमा। अगली गेंद पर भी नजीबुल्लाह ने चौका लगाया। मतलब नबी और जादरान ने मिलकर 7 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए।

4 of 6
जादरान - फोटो : सोशल मीडिया
नबी-नजीबुल्लाह ने मिलकर 40 गेंदों में ठोके 107 रन बनाए। नबी ने 18 गेंदों का सामना किया और 38 रन की पारी खेली, वहीं नजीबुल्लाह ने 30 गेंद में 5 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। दोनों जब क्रीज पर आए तब अफगानिस्तान का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन था।
विज्ञापन

5 of 6
शोएब मलिक और मिसबाह - फोटो : सोशल मीडिया
यह अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 5वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक और मिस्बाह उल हक के नाम हैं जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 119 रन जोड़े थे। नबी और नजीबुल्लाह ने मिलकर 10 छक्के उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नजीबुल्लाह जादरान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान ने टी20 ट्राई सीरीज के एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा दिया। मैच में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 197 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सका। इस मैच में दो ओवरों की 7 गेंदों में लगातार 7 छक्के भी देखने को मिले। इस ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा मेजबान बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें