लांस क्लूजनर
अपने जमाने के सबसे बड़े हिटर्स में शामिल रहे क्लूजनर से जब टीम में टेंबा बावूमा जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी के बारे में पूछा गया जिनका खेल टी-20 प्रारूप के मुताबिक नहीं माना जाता तो उन्होंने कहा, 'बावूमा ने हाल ही में घरेलू प्रतियोगिता के टी-20 फाइनल में शतक लगाया था। उन्हें इस प्रारूप का कमजोर खिलाड़ी समझना गलत होगा। वह हर प्रारूप का शानदार खिलाड़ी हैं।'