फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFGvsIRE: गुरबाज का शतक, अफगानिस्तान ने पहले वन-डे में आयरलैंड को 16 रन से हराया

Thu, 21 Jan 2021 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
रहमानुल्लाह गुरबाज - फोटो : social media
विज्ञापन

रहमानुल्लाह गुरबाज (127 रन, 127 गेंदें, 8 चौके और 9 छक्के) के शानदार शतक के दम पर अफगानिस्तान ने पहले वन-डे में आयरलैंड को 16 रन से हरा दिया। इसके साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

विज्ञापन


अबू धाबी शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 271 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

अफगानिस्तान की तरफ से नवीन उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद अफगानिस्तान का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वन-डे 24 जनवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें