जिम्बाब्वे में चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान अफगानिस्तान टीम ने मेजबान टीम को 58 रनों से पटखनी देकर सीरीज बराबर कर ली।
पहले मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराकर मैच में बढ़त हासिल की थी लेकिन अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी (116) के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बदौलत अफगान ने सीरीज में वापसी की।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने मेजबान को निर्धारित 50 ओवरों में 272 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 213 रनों पर सिमट गई।