फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFGvBAN: अफगानिस्तान की शानदार जीत, पहले ही मैच में बांग्लादेश को 45 रन से हराया

Mon, 04 Jun 2018 12:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने राशिद खान (3 विकेट) और शपूर जदरान (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को 45 रन से हरा दिया। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने जीत के लिए बांग्लादेश को 168 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19 ओवर में 122 रन पर ही ढेर हो गई। राशिद खान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में नाबाद 6 रन, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को मोहम्मद सहजाद और उस्मान घानी की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। मगर 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर सहजाद (40) शाकिब अल हसन के गेंद पर मेहबुल्ला के हाथों कैच आउट हो गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसके अलावा  समीउल्लाह शेनवारी (36), उस्मान घानी (26), असगर स्टेनिकजाई (25) रन और अशरफ ने अपने टीम के लिए 24 रन बटोरे। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह और अबुल हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए।

अफगानिस्तान द्वारा मिले 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत निराशाजनक रही। 1 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का तमीम इकबाल के रूप में पहले विकेट गिरा। इसके बाद उसके जल्लदी-जल्दी विकेट गिरते चले गए। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना पाए। अफगानिस्तान की तरफ से राशिद और जदरान के अलावा मोहम्मद नबी ने 2, जबकि मुजीब उर रहमान और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें