फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC 2019: पहली जीत की तलाश में अफगानिस्तान, आज बांग्लादेश से कड़ी टक्कर होने की उम्मीद

Mon, 24 Jun 2019 05:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
afg vs ban
विज्ञापन

बांग्लादेशी टीम को विश्व कप में सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सोमवार को हर हाल में अफगानिस्तान के लड़ाकों को हराना होगा। श्रीलंका के हाथों मेजबान इंग्लैंड को मिली हार से बांग्लादेश की अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों का झटका लगा है। वह अब निचले स्थान पर काबिज अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से मौके का फायदा उठाना चाहेगा। 

विज्ञापन


मशरफे मुर्तजा की अगुआई वाली टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक बहुत अच्छी बल्लेबाजी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 322 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने महज 41.3 ओवर में पा लिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने 382 रन का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 333 रन बनाए।

शाकिब पर दारोमदार

टीम का दारोमदार शानदार फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर है। उन्हें बल्लेबाजी में तीसरे नंबर पर भेजना टीम के लिए अच्छा रहा। शाकिब टूर्नामेंट में दो शतकों और दो अर्द्धशतकों से 425 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।

टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (447) ही हैं। बांग्लादेश की गेंदबाजी हालांकि इतनी अच्छी नहीं रही। टीम ने अपने तीन मैचों में हर में 320 रन से ज्यादा गंवाएं हैं। गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार कर बल्लेबाजों पर से थोड़ा दबाव कम करना होगा।
 

पहली जीत की तलाश में अफगान

अफगानिस्तान को अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है। वह भारत के खिलाफ पिछले मैच से प्रेरित होना चाहेगा। कप्तान गुलबदिन नैब फिर से अपने स्पिनरों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे ताकि फॉर्म में चल रहे बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज सकें। मौसम के गर्म रहने की उम्मीद है और पिच के सूखेपन से ही गेंद स्पिन होगी जैसी भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान हुई थी। 
 
विज्ञापन

खास बातें

- 07 वनडे मुकाबले दोनों टीमों ने खेले हैं जिसमें से बांग्लादेश ने चार और अफगानिस्तान ने तीन जीते हैं 
- 01 एकमात्र मैच विश्व कप में दोनों ने 2015 में खेला है जिसमें बांग्लादेश ने बाजी मारी है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें