अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन बनाए। टॉप ऑर्डर से इब्राहिम जादरान ने 45 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं सदीकुल्लाह अटल ने 45 गेंद पर 64 रन बनाए। इनमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसके अलावा गुरबाज आठ रन, अजमतुल्लाह ओमरजई चार रन और मोहम्मद नबी छह रन बनाकर आउट हुए। कप्तान राशिद खान आठ रन और करीम जनत आठ रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए। सैम अयूब ने किफायती गेंदबाजी की और एक विकेट निकाला।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी
170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 151 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत खराब रही थी और सैम अयूब खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। साहिबजादा फरहान 18 रन, फखर जमां 18 गेंद में 25 रन और कप्तान सलमान आगा 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। हसन नवाज नौ रन, मोहम्मद नवाज 12 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। फहीम अशरफ 14 रन और शाहीन अफरीदी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। हारिस रऊफ ने अंत में 16 गेंद में चार छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की पारी खेली। वहीं, सूफियान मुकीम सात रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से फजहलक फारूकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिए।
मुकाबले से जुड़े दिलचस्प आंकड़े
अफगानिस्तान और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े कुछ रोचक आंकड़े हम आपको बता रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम हाल के वर्षों में खासकर स्पिन गेंदबाजों के दम पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। वहीं, उनके पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड में भी उल्लेखनीय बदलाव आया है। आइए जानते हैं...
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा जीत (फुल मेंबर टीमें)
| टीम |
स्थल |
जीत |
| बांग्लादेश |
मीरपुर |
24 |
| अफगानिस्तान |
शारजाह |
19 |
| पाकिस्तान |
दुबई |
18 |
| पाकिस्तान |
लाहौर |
16 |
| दक्षिण अफ्रीका |
जोहानिसबर्ग |
14 |
2024 से T20I में अफगानिस्तान स्पिनर्स का प्रदर्शन (फुल मेंबर टीमों में)
| आंकड़ा |
प्रदर्शन |
रैंक |
| विकेट |
75 |
– |
| औसत |
18.74 |
दूसरा सर्वश्रेष्ठ |
| इकोनॉमी रेट |
6.66 |
सर्वश्रेष्ठ |
| डॉट% |
42.3% |
सर्वश्रेष्ठ |
| बाउंड्री% |
11.3% |
सर्वश्रेष्ठ |
| 4 विकेट हॉल |
4 |
सर्वाधिक |
टी20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
| अवधि |
मैच |
अफगानिस्तान की जीत |
पाकिस्तान की जीत |
| 2013-2022 |
3 |
0 |
3 |
| 2023 से अब तक |
6 |
4 |
2 |