फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खान ने रचा इतिहास: टी20 अंतरराष्ट्रीय में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Fri, 30 Oct 2026 08:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

  • अफगानिस्तान के स्टार अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
  • राशिद टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं।
  • राशिद ने ये उपलब्धि जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
विज्ञापन
राशिद खान - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले राशिद के 199 टी20 विकेट थे। मैच के दौरान राशिद ने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी को आउट कर अपने 200 विकेट पूरे किए। मैच में राशिद का यह एकमात्र विकेट था। 
विज्ञापन
Trending Videos

टी20 में राशिद के आस-पास भी कोई नहीं 
राशिद ने टी20 विकेटों का दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके आस-पास कोई नहीं है। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने अपने 120वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों की सूची में राशिद पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हॉन्गकॉन्ग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे और न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

ओवरऑल टी20 में किस स्थान पर हैं राशिद
ओवरऑल टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी राशिद खान पहले स्थान पर हैं। लीग और अंतरराष्ट्रीय टी20 मिलाकर खेले गए कुल 551 मैचों में वह 741 विकेट ले चुके हैं।  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप सिंह ने 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले चौथे टी20 में अर्शदीप के पास अपने 150 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट पूरे कर सकते हैं। सेंटनर को भी ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें