मोहम्मद शहजाद और गुलबदीन नायब के 45 रन की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफाइर के सुपर सिक्स मुकाबले में आयरलैंड को 5 विकेट से मात देकर वर्ल्ड कप 2019 में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 209 बनाए। उनकी ओर से पॉल स्टर्लिंग ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली। वहीं,
अफगानिस्तान की ओर से एक बार फिर युवा लेग स्पिनर
राशिद खान ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि दौलत जादरान के नाम 2 विकेट रहे।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने इसे 5 बॉल और 5 विकेट रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान अब इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली। अफगान टीम की ओर से मोहम्मद शहजाद ने 54 और गुलबीन नायब ने 45 रन की पारी खेली।
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज है और अब अफगानिस्तान इसमें पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।