फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत पहुंची अफगानिस्तान टीम, लखनऊ में होंगे मुकाबले

Tue, 29 Oct 2019 08:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी घरेलू क्रिकेट सीरीज के लिए रविवार रात लखनऊ पहुंच गई। टीम ने शहर के इकाना स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान बनाया है। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे, तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 और एक टेस्ट मैच होगा। पहला वनडे छह नवंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में हल्का अभ्यास भी किया जबकि वेस्टइंडीज की टीम के 31 अक्तूबर तक आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे का कार्यक्रम

वनडे: छह, नौ और 11 नवंबर को
टी-20: 14, 16 और 17 नवंबर को
टेस्ट: 27 नवंबर से एक दिसंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें