फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Video: अफगान फैंस ने पाकिस्तानियों को पीटा, कुर्सियां फेंककर मारीं, मैदान पर खिलाड़ियों में भी तनातनी

Thu, 08 Sep 2022 10:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इससे नाराज अफगान फैंस ने स्टेडियम में ही पाकिस्तानियों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
मैच के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस भिड़ गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी क्रिकेट फैंस नाखुश हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया और रोमांचक जीत दर्ज की। इसके बाद दोनों टीमों के फैंस स्टेडियम में ही भिड़ गए। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल लीं और पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। स्टेडियम के बाहर भी पाकिस्तानी फैंस के मारपीट हुई। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और अब शारजाह पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की गई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

फरीद से भिड़ गए थे आसिफ
इस मैच में दूसरी पारी का 19वां ओवर अफगानिस्तान के फरीद कर रहे थे। पाकिस्तान के आसिफ अली ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली दृगेंद पर आउट हो गए। इसके बाद फरीद ने उन्हें मैदान से बाहर जाने का इशारा किया और कुछ शब्द भी कहे। जवाब में आसिफ ने भी कुछ कहा और मामला इतना बढ़ गया की आसिफ ने फरीद को मारने के लिए बल्ला तान लिया। अंत में अंपायर बीच-बचाव के लिए आए और मामला शांत हुआ।
 

इसके बाद 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और नसीम शाह ने शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के लगाकर अपनी टीम जो हारा मैच जिता दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 129 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 131 रन बनाकर चार गेंद रहते मुकाबला जीत लिया। 
 

मैच खत्म होने के बाद भिड़े दर्शक
पाकिस्तान की जीत के बाद टीम के समर्थकों ने स्टेडियम में जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। अफगानिस्तान के कुछ दर्शकों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने स्टेडियम की कुर्सियां निकालकर पाकिस्तानी दर्शकों पर फेंकनी शुरू कर दीं। इसके बाद विवाद बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि अफगानी समर्थकों ने शारजाह की गलियों में पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। 
 
विज्ञापन

पाकिस्तान में उत्तरी वजीरिस्तान से नेशनल असेंबली के सदस्य मोहसिन डावर के अनुसार, पाकिस्तान की दशकों पुरानी "रणनीतिक नीति" और "अफगानिस्तान में हस्तक्षेपवादी दुस्साहस" के चलते अफगानिस्तान के लोग पाकिस्तान से नाराज हैं। डावर ने कहा कि अफगानिस्तान समर्थकों को "नस्लवादी गाली" देने के लिए एक क्रिकेट मैच का बहाना बनाना "बेशर्मी" है। डावर ने ट्वीट किया, "अफगानों के खिलाफ नस्लवादी गाली देने के बहाने के रूप में क्रिकेट मैच का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी बेशर्मी है। पाकिस्तान की दशकों पुरानी रणनीतिक गहराई नीति और अफगानिस्तान में हस्तक्षेप करने वाले दुस्साहस के कारण अफगानों को पाकिस्तान के साथ समस्या है। अफगानों को गाली देने से पहले आत्मनिरीक्षण करें।" डावर विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष भी हैं।
 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस के बीच मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुट में बंट गए हैं। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने घटना के वीडियो शेयर कर शारजाह पुलिस से जांच और उन लोगों की पहचान करने की मांग की है, जो वीडियो में पाकिस्तानी फैंस को पीटते हुए दिख रहे हैं। 



वहीं, एक अन्य यूजर ने इसी घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये तो पाकिस्तानियों को भागने का मौका भी नहीं दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें