फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, यह अंग्रेज खिलाड़ी बना टीम का नया निदेशक

Fri, 04 Oct 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मोल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर एंडी मोल्स को अपना नया निदेशक नियुक्त किया है। 58 साल के मोल्स इंग्लैंड में कोचिंग करते हैं। उन्हें एसीबी ने अपना मुख्य चयनकर्ता भी बनाया है।

विज्ञापन


एसीबी ने ट्वीट करते हुए बताया, 'एंडी मोल्स को क्रिकेट निदेशक और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। वह अफगानिस्तान के हाल ही में खत्म हुए बांग्लादेश दौर पर टीम के अंतरिम मुख्य कोच थे। उनको खेल में 25 साल का विशाल अनुभव है और वह लेवल-4 के कोच भी हैं।'
 

हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर लांस क्लूजनर को अफगानिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया था। क्लूजनर 2020 तक अफगानिस्तान टीम के साथ बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें