फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप में धूम मचा देगा ये बल्लेबाज, एवरेज है डॉन ब्रेडमैन से भी ज्यादा

Wed, 10 Jan 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बहीर शाह - फोटो : File
विज्ञापन
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें शामिल सभी 16 टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इस बार इस टूर्नामेंट में एक ऐसा खिलाड़ी खेलने वाला है, जिसने अपनी बैटिंग से रिकॉर्ड बुक में आग लगा रखी है। आपको जानकर हैरान होगी कि इस 18 साल के बल्लेबाज का औसत फर्स्ट क्लास करियर में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन से भी ज्यादा है। अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज का नाम बहीर शाह है। 
विज्ञापन


बहीर शाह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर डॉन ब्रेडमैन के 95.14 के औसत को पछाते हुए 121.77 के औसत से रन बनाए हैं। 

डेब्यू मैच में ही बहीर ने मचा दी थी धूम 
अफगानिस्तान के इस युवा बल्लेबाज बहीर शाह ने पिछले साल अक्टूबर 2017 में अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए नाबाद 256* रन की पारी खेली थी। हालांकि बहीर फर्स्ट क्लास डेब्यू में सबसे अधिक रन 260 रन को तोड़ने से चुक गए। बाते दें कि यह रिकॉर्ड अभी तक मुंबई के अमोल मजूमदार के नाम दर्ज है।

ये भी पढ़ेंः ...तब ब्रैडमैन ने महज 22 गेंदों पर ठोका था शतक
विज्ञापन


बहीर ने अबतक कुल 6 मैच की 12 पारियों में 121.77 के औसत से 1096 रन बनाए हैं। इस प्रकार है उनकी 12 पारियों में बनाए गए रन- 256*, 34, 11, 111, 116, 303*, 69, 9*, 57, 19 1041 और 7 रन। बहीर के मुताबिक, इन सभी पारियों में से उनकी सबसे पसंदीदा पारी 256 रन की है। इसके बारे में उनका कहना है कि यह मेरा पहला मैच था और जिस तरह से मैं इस मैच में खेला, उसे कभी भुला नहीं पाउंगा। 
विज्ञापन

हाशिम अमला है बहीर के पसंदीदा बल्लेबाज

बहीर शाह - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को बहीर अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनकी तरह टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। बहीर इस वक्त न्यूजीलैंड में अंडर-19 विश्व कप खेलने आए हैं और यहां भी पहले मैच में अपने बल्ले से उन्होंने रन बरसाए। बहीर ने वॉर्म अप मैच की पहली पारी में शतक जमाया और दूसरी पारी में उन्होंने 98 रन की दमदार पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें