फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या, जानिए कौन होंगे शामिल

Thu, 22 Jun 2017 03:44 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Blogspot
विज्ञापन
संभव है कि जल्द ही टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या इजाफा हो। आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन के अनुसार टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या को बढ़ा कर 10 से 12 किया जा सकता है। आयरलैंड और अफगानिस्तान को टेस्ट खेलने का दर्जा दिया जा सकता है। लंदन में हुई हालिया आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई थी।
विज्ञापन


इस बैठके के बाद उन्होंने कहा, "कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं। दोनों देशों ने इसके लिए अप्लाई किया है और दोनों देश आईसीसी के फुल टाइम मेंबर बन सकते है।" रिचर्डसन ने संभावना जताई कि आयरलैंड और अफगानिस्तान दोनों ही 11वां और 12वां देश बन सकते हैं, जो टेस्ट खेलते हों। हालांकि इस बारे में कोई भी फैसला अगले सप्ताह तक लिया जा सकता है।

बांग्लादेश को 10 साल पहले टेस्ट खेलने का दर्जा मिला था। बता दें कि अफगानिस्तान और आयरलैंड, दोनों ही देशों ने बीते कुछ समय में अच्छा खेल दिखाया है। आयरलैंड क्रिकेट ने 2012 में कहा था कि 2020 तक वो टेस्ट खेलने का दर्जा प्राप्त करना चाहता है। वहीं, अफगानिस्तान ने बीते कुछ समय में शानदार खेल दिखाया है। यदि दोनों देशों को फुल टाइम मेंबर का दर्जा दिया जाता है, तो क्रिकेट को दोनों मुल्कों में लोकप्रियता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें