फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: अजमातुल्लाह ओमरजई बने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ी, यह पुरस्कार पाने वाले पहले अफगानी बने

Mon, 27 Jan 2025 01:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

24 साल के ओमरजई पिछले साल दुनिया के बेहतरीन वनडे खिलाड़ी में से एक रहे थे। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी दबदबा बनाया था, लेकिन वनडे ऐसा प्रारूप रहा जिसमें उन्होंने काफी प्रभावित किया। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई को आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ी चुना गया है। ओरमजई ने अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। 24 साल के ओमरजई पिछले साल दुनिया के बेहतरीन वनडे खिलाड़ी में से एक रहे थे। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी दबदबा बनाया था, लेकिन वनडे ऐसा प्रारूप रहा जिसमें उन्होंने काफी प्रभावित किया। 
विज्ञापन

पिछले साल अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 
ओमरजई अफगानिस्तान के दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाए। उनसे आगे सिर्फ रहमानुल्लाह गुरबाज हैं। वहीं, एम गजनफर के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। अफगानिस्तान ने 2024 में पांच में से चार वनडे सीरीज जीती थी। ओमरजई अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया है। राशिद खान को 2020 में दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना गया था। 

अफगानिस्तान की सफलता में निभाई अहम भूमिका
ओमरजई ने पिछले साल 14 मैचों में 417 रन बनाए और 17 विकेट लिए। उनके दमदार प्रदर्शन के कारण अफगानिस्तान ने आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीती। ओमरजई ने पूरे साल बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 52.12 के औसत से रन बनाए, जबकि 20.47 के औसत से विकेट लिए। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ खेली थी नाबाद शतकीय पारी
ओमरजई ने साल के पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 149 रन बनाए थे। वहीं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 86 रनों की पारी खेली जो उनका एक और यादगार प्रदर्शन रहा। आईपीएल की बात करें तो ओमरजई ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंजाब ने ओमरजई को खिलाड़ियों की नीलामी में 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें