Trending Video: सांप और नेवले की लड़ाई प्रकृति का एक अद्भुत और रोमांचक नजारा है। ये दोनों जीव आमतौर पर एक-दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं और जब भी इनका आमना-सामना होता है, एक भीषण युद्ध छिड़ जाता है। नेवला अपनी फुर्ती, चपलता और तेज प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है, जो उसे सांप के जहरीले डंक से बचने और उस पर हमला करने में मदद करते हैं। खैर, सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से संबंधित एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांप और नेवले को सड़क के बीचों-बीच जीवन-मरण की लड़ाई लड़ते हुए देखा जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह लड़ाई बीच सड़क पर हो रहा है। यह नजारा इतना दिलचस्प और डरावना है कि राहगीरों ने अपने काम-काज छोड़कर इस लड़ाई को देखने के लिए सड़क पर ही भीड़ लगा ली, बहुत से लोग डर की वजह से दूर खड़े हैं, जिसके चलते वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांप और नेवला सड़क के बीच में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों ही अपनी पूरी ताकत से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। नेवला, जो अपनी फुर्ती और चपलता के लिए जाना जाता है, बार-बार सांप के फन पर हमला करने की कोशिश कर रहा है, वहीं सांप भी अपने बचाव में फन फैलाकर फुफकार रहा है और नेवले को डसने का प्रयास कर रहा है। दोनों के बीच यह लड़ाई काफी देर तक चलती है और दर्शक इस रोमांचक मुकाबले को सांसें थाम कर देखते रहते हैं।
इस लड़ाई के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया। गाड़ियां, ट्रक, कार और मोटरसाइकिलें जहां की तहां रुक गईं। लोगों में इस बात का डर था कि कहीं लड़ाई के दौरान सांप उनकी तरफ न आ जाए। कुछ लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकल आए और अपने मोबाइल फोन से इस अद्भुत नजारे को रिकॉर्ड करने लगे।
ये भी पढ़ें-
Maha Kumbh 2025: अखाड़ों में नियम तोड़ने पर कोतवाल देते हैं ऐसी सजा, जानकर हो जाएंगे हैरान
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस रोमांचक मुकाबले को मनोरंजन के तौर पर लिया है तो कुछ इसे प्रकृति का एक अद्भुत नजारा बताया है। उन्होंने नेवले की फुर्ती और सांप के साहस की प्रशंसा की। वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर चिंता जताई कि सड़क पर इस तरह की लड़ाई से यातायात बाधित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @wilda_nimalpower नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 49 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 1 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।