फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: मैदान गीला होने के कारण एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस

Mon, 09 Sep 2024 05:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों टीमों के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले के लिए बारिश मुसीबत बनी हुई है। पहले दिन का खेल मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : @ACBofficials
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला सोमवार से ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय पथिक सिंह स्टेडियम में खेला जाना था। हालांकि, मैदान गीला होने की वजह से पहले दिन मुकाबला शुरू नहीं हो सका। पहले दिन का खेल खराब आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया। अब मंगलवार को यह मैच शुरू होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

नहीं हो सका टॉस
दोनों टीमों के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले के लिए बारिश मुसीबत बनी हुई है। पहले दिन का खेल मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका। मैच अधिकारियों ने दिन भर कई बार निरीक्षण किया लेकिन परिस्थितियां खिलाड़ियों के मैदान में उतरने के लिए उपयुक्त नहीं थीं। सोमवार को बारिश नहीं हुई लेकिन आधुनिक ड्रेनेज (जल निकासी) व्यवस्था के अभाव के कारण पिछले सप्ताह भारी बारिश से मैदान प्रभावित हुआ।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की पहली बार टेस्ट में भिड़ंत
पूरे सप्ताह बारिश और तूफान के पूर्वानुमान के कारण यह देखना होगा कि टेस्ट मैच खराब मौसम से कितना प्रभावित होता है। अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट दर्जा मिला है और न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला टेस्ट मैच है। अफगानिस्तान ने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। उसे बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मार्च के बाद पहला टेस्ट खेल रही कीवी टीम
न्यूजीलैंड के लिए यह इस साल मार्च के बाद पहला टेस्ट मैच है। टीम को उपमहाद्वीप के मौजूदा दौरे पर छह टेस्ट मैच खेलने है जिसमें श्रीलंका के खिलाफ दो और भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें