फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पर राशिद का पलटवार, बोले- उनका बयान मूर्खतापूर्ण

Sat, 28 Jul 2018 12:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदिल राशिद
विज्ञापन

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर पलटवार किया है। वॉन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनका चयन होने की कड़ी आलोचना की थी क्योंकि वह पिछले डेढ़ साल से टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि वनडे के प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट प्रारूप में चुना जाना हास्यास्पद है। राशिद ने कहा कि पूर्व कप्तान का बयान मूर्खतापूर्ण है और बेमायने है। वह सोचते हैं कि वो बहुत कुछ बोल सकते हैं और लोग उन्हें सुनेंगे। ज्यादातर लोगों को उनके बयान में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोगों को उनके बयान से फर्क नहीं पड़ता। 

जब मैंने साल की शुरुआत में कहा था मैं लाल गेंद से नहीं खेलूंगा तब भी उन्होंने ट्वीट किया था। मुझे नहीं लगता कि उनका मेरे खिलाफ कोई एजेंडा है, मैं उनके नेतृत्व में खेला भी हूं लेकिन कई बार पूर्व क्रिकेटर मौजूदा क्रिकेटरों के बारे में फिजूल की बातें बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें