फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान एडम जंपा ने तोड़ी मर्यादा, हुई बड़ी कार्रवाई

Thu, 31 Dec 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
एडम जंपा
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के गेंदबाज लेग स्पिनर एडम जंपा पर बिग बैश लीग (बीबीएल) मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन


आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले जंपा को सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया गया है।

पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार, जंपा का यह पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध है और इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाए जाने के अलावा 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन


होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे 
जंपा प्रतिबंध के कारण दो जनवरी को होबार्ट में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस लेग स्पिनर को इससे पहले जनवरी में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच के दौरान लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें