आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के धाकड़ कप्तान विराट कोहली आम इंसानों की तरह नहीं मशीन की तरह खेलता है।
यह बात और कोई नहीं ऑस्ट्रेलियाई मूल के राइजिंग पुणे में स्पिनर एडम जेम्पा के मुंह से निकली है।
एडम वहीं है जिन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में यह कहा था कि विराट कोहली कौन है? साथ ही इस स्पिनर ने आरसीबी के
एक और बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के बारे में भी यही कहा था।
शनिवार रात आरसीबी का मुकाबला राइजिंग पुणे के खिलाफ हुआ था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने महज 58 गेंदों में नाबाद 108
रनों की अद्भुत पारी खेली थी। इस मैच में इस आतिशी बल्लेबाज ने 7 छक्के और 8 ताबड़तोड़ चौके लगाए थे।