फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेपिस्ट क्रिकेटर रूबैल पर पीड़ित एक्ट्रेस का आया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए क्रिकेट के जनक इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इंग्लैड पर जीत के साथ ही बांग्लादेश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस जीत में पूरा बांग्लादेश खुशी से झूम रहा है। इस मैच में बांग्लादेश को जीत दिलाने में अहम योगदान रेप के आरोप झेल रहे रूबैल हुसैन को गया। रूबैल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाजी नहीं टिके।

टीम की इस जीत पर रूबैल पर रेप का आरोप लगाने वाली 19 साल की बांग्ला एक्ट्रेस नाजनिन अख्तर का बड़ा बयान आया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को बांग्लादेश में एक टीवी इंटरव्यू में रूबैल के बारे में काफी कुछ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड पर जीत, रूबैल को मिला तोहफा

दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले रूबैल हुसैन पर एक्ट्रेस नाजनिन अख्तर ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर रूबैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रूबैल की जमानत भी जब्त कर ली गई थी। लेकिन वर्ल्ड कप का हवाला देते हुए बांग्लादेश टीम मैनेजमेंट ने ढाका हाईकोर्ट में उसे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जाने की परमिशन मांगी थी।

काफी मशक्कत के बाद रूबैल को ‌जमानत पर वर्ल्ड कप के लिए भेज दिया गया था। वर्ल्ड कप में रूबैल की शानदार गेंदबाजी की पीड़ित एक्ट्रेस भी कायल हो गई है।

एक्ट्रेस ने मंगलवार को रूबैल की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रूबैल को माफ कर दिया और वह जल्द ही उनके खिलाफ केस को वापस भी ले लेंगी। उन्होंने कहा कि रूबैल की गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश के सामने वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार‌ फिर सामने आ गया है। जो पूरा हो सकता है। (फोटो एक्ट्रेस के फेसबुक पेज से ली गई है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें