फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई की नजर में विराट कोहली नहीं, एमएस धोनी हैं टीम इंडिया के कप्तान

Thu, 19 Jul 2018 08:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी और विराट कोहली
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आज भी धोनी को ही अपना कप्तान मानती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट धोनी को टीम का कप्तान बता रही है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह जगजाहिर है कि टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेंट के कप्तान विराट कोहली हैं, लेकिन www.bcci.tv पर धोनी को अब भी टीम इंडिया का कप्तान बताया गया है। बता दें कि धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट सीरीज के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2017 में वन-डे और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि धोनी इस टीम इंडिया की तरफ से केवल वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलते हैं। टेस्ट से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वह भले ही टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन आज भी वो मैदान पर फील्ड सजाते और गेंदबाजों को निर्देश देते हुए साफ नजर आते हैं। विराट कोहली का वह पूरा साथ देते हैं और कोहली भी उनपर पूरा भरोसा करते हैं। कभी-कभी तो वह गैर आधिकारिक रूप से वन-डे और टी-20 में टीम की कमान संभालते भी नजर आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें