भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि वह एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा। इसपर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के एक सूत्र के हवाले से खबर आ रही है कि एसीसी की इस साल एशिया कप की मेजबानी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए फरवरी में बैठक हो सकती है। इस साल पाकिस्तान मेजबान है। बैठक में इस बात पर चर्चा हो सकती है कि क्या पाकिस्तान एशिया कप अपने यहां आयोजित करना चाहता है कि नहीं। क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साफ मना कर दिया है कि वह पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगा।