फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abu Dhabi T10: टॉम कोलहर कैडमोर ने टी-10 लीग में रचा इतिहास, खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी, देखें वीडियो

Fri, 03 Dec 2021 01:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अबू धाबी टी-10 लीग में डेक्कन ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 96 रन बनाए। 
विज्ञापन
टॉम कोहलर कैडमोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अबू धाबी में टी-10 लीग खेली जा रही है। जिसमें दुनिया भर के कई स्टार क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। इस लीग के तहत एक दिसंबर को डेक्कन ग्लेडिएटर्स और बांग्ला टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर ने कमाल कर दिया। उऩ्होंने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टी-10 लीग की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने यह तूफानी इनिंग्स बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ खेली। 

विज्ञापन


डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने बनाए 140 रन

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्ला टाइगर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। पारी का आगाज करने आए ग्लेडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर और आंद्रे रसेल ने तूफानी शुरुआत की। इन दोनों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले विकेट के लिए 128 रन जोड़े। अमूमन देखने में आता है कि रसेल छोटे फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। लेकिन इस मुकाबले में इंग्लैंड बैटर कोहलर ने उन्हें काफी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने तेज-तर्रार 96 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आंद्रे रसेल 26 और और ओडियन स्मिथि ने 12 रन बनाए। इस तरह ग्लेडिएटर्स की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 140 रन बनाने में सफल रही। 


कोहलर ने खेली तूफानी पारी

पारी की शुरुआत करने आए कोहलर ने बांग्ला टाइगर्स के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। वह जिस खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखते हुए बांग्ला टाइगर्स के गेंदबाज बचते नजर आए। कोहलर ने महज 39 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली। अपनी इस इनिंग्स में उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के उड़ाए। इस दौरान उन्होंने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और वह महज चार रनों से शतक लगाने से चूक गए। टी-10 लीग में यह अब तक की सबसे बड़ी पारी है। 
विज्ञापन


78 रनों पर ढेर हुए बांग्ला टाइगर्स

जीत के लिए 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्ला टाइगर्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट पांच रनों पर गिर गया। मध्यक्रम के बल्लेबाज इसरू उडाना को अगर छोड़ दिया जाए तो बांग्ला टाइगर्स का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उडाना 11 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। जबकि, कप्तान फाफ डुप्लेसी 15 और जॉनसन चार्ल्स 10 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर सका। इस तरह पूरी टीम 78 रनों पर ऑल आउट हो गई। डेक्कन ग्लेडिएटर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए वानेंद हसरंगा ने पांच विकेट लिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें