अभिषेक एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
भारत और पंजाब के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया था। वे एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। अभिषेक पाकिस्तान में इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट हैं। दूसरे स्थान पर हसन नवाज हैं। अभिषेक का पाकिस्तान में हिट होना हैरान करने वाला है। मालूम हो कि इस साल एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी।