फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP Dhillon-Abhishek Sharma: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक शर्मा, स्टेज पर मस्ती का वीडियो वायरल

Mon, 29 Dec 2025 06:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AP Dhillon Music Concert: स्टार भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा-एपी ढिल्लों - फोटो : Abhishek Sharma (instagram-videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हाल ही में जाने माने सिंगर एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खूब मस्ती की, जिसका वीडियो सलामी बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया। यह वीडियो खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
Trending Videos

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे अभिषेक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एपी ढिल्लों ने भीड़ में मौजूद अभिषेक शर्मा को पहचान लिया और उन्हें स्टेज पर आमंत्रित किया। स्टेज पर आते ही ढिल्लों ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और दर्शकों से कहा, 'अपना पंजाबी मुंडा आया यार इथे।' इस अचानक हुए आत्मीय पल ने खेल और संगीत जगत के प्रशंसकों का दिल जीत लिया।


विज्ञापन

प्रशंसकों में उत्साह
स्टेज पर अभिषेक शर्मा मुस्कुराते नजर आए। जैसे ही एपी ढिल्लों ने उन्हें दर्शकों से परिचित कराया, वहां मौजूद फैंस ने तालियों और जोरदार हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया। यह पल क्रिकेट और संगीत की दुनिया के बीच एक खूबसूरत मेल के रूप में देखा गया। मैदान पर अपने शांत स्वभाव और आक्रामक खेल के लिए जाने जाने वाले अभिषेक इस दौरान भी सहज और विनम्र दिखाई दिए। कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे युवा बल्लेबाज ने दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और फिर कलाकार को पूरा मंच सौंपते हुए साइड में चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें