फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले मिला इस कश्मीरी क्रिकेटर को ईनाम

Wed, 03 Apr 2013 04:32 PM IST
जम्मू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले क्रिकेटर परवेज रसूल को पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने पांच लाख रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


जेकेसीए मीडिया समिति के चेयरमैन रंजीत कालरा ने बताया कि रसूल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए इस ईनाम की घोषणा की गई है।

अब्दुल्ला ने परवेज को भेजे गए अपने संदेश में भी उनके इस सत्र में प्रदर्शन की प्रशंसा की।

आईपीएल की टीम पुणे वारियर्स के जरिए टूर्नामेंट में पहली बार जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले रसूल के लिए अब्दुल्ला ने कहा कि मैं परवेज के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। हमे खुशी है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में इंडिया ए में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन था।
विज्ञापन


जेकेसीए अध्यक्ष ने परवेज से फोन पर बात कर उन्हें आईपीएल के लिए भी शुभकामनाएं दी। कालरा ने बताया कि क्रिकेट संघ जल्द ही परवेज और अंडर 19 टीम के लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

परवेज पर एक नजर
जन्म: 13 फरवरी, 1989 (बिजबेहरा, जम्मू-कश्मीर)
पिता: गुलाम रसूल
गेंदबाजीः ऑफ स्पिन
बल्लेबाजी: दाएं हाथ के बल्लेबाज

उपलब्धियां
परवेज ने 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 1003 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और दो अर्धशतक हैं। इन्होंने 46 विकेट भी चटकाएं हैं।

हाल ही में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में इंडिया 'ए' की ओर से खेलते हुए सात विकेट लेकर दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया। फिलहाल रसूल आईपीएल के छठे संस्करण में पुणे वॉरियर्स की ओर से खेल रहे हैं।

विवाद में फंसे थे रसूल
18 अक्टूबर 2009 को बंगलूरू में कर्नाटक के खिलाफ सी के नायडू ट्रॉफी का मैच खेलने पहुंचे रसूल और उनके साथी खिलाड़ी मेहराजुद्दीन को पुलिस ने उनके बैगों में विस्फोटक होने के संदेह में चिन्नास्वामी स्टेडियम के आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रसूल से लंबी पूछताछ की और स्टेडियम की पूरी तलाशी ली। हालांकि रसूल के खिलाफ कोई प्रमाण नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें