विराट स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने कहा, 'हां, वो शानदार खिलाड़ी हैं। उनके बल्लेबाजी के आंकड़े उनके लिए खुद बोलते हैं। मुझे लगता है कि वो तीनों फॉमेट में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि हम उन्हें बहुत सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए देखेंगे। वो पहले ही काफी रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं और आने वाले सालों में और कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे। उनके अंदर रनों की भूख है और वो कोई उन्हें रन बनाने से रोक नहीं पा रहा है।