फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर डाका, लाखों का नुकसान

Wed, 27 Nov 2013 01:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर के लाहौर स्थित घर से मंगलवार को बंदूक की नोक पर चोरों ने कई कीमती चीजों पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन


इस दिग्गज आजराउंडर अब्दुल रज्जाक ने बताया कि नकाबपोश चोरों ने मंगलवार की सुबह उनके घर में सेंध मारकर पासपोर्ट, सोना और नकदी ले गए।

उन्होंने कहा, "पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद खौफनाक अनुभव रहा। चोरों ने हम सभी को बांधकर हमारा सामान लूटा।"

33 साल के रज्जाक को एक साल के बाद यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के लिए पाक टीम में वापसी हुई थी। लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं जा सके और स्वदेश लौट आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर वॉशरूम की खिड़की से अंदर घुस आए और उसके बाद वे लॉकर तक पहुंच गए जहां पर उनका पासपोर्ट, एक किलो से ज्यादा सोना (1100 ग्राम, 38 ओंस सोना), आठ हजार अमेरिकी डॉलर और 2500 पाउंड्स रखे थे।
विज्ञापन


लाहौर पुलिस ने रज्जाक परिवार से कहा है कि वे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।

वहाब रियाज पर भी मामला दर्ज
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज पर नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने लाहौर स्थित उनके घर पर छापा मारा था।

रियाज 30 नवंबर को होनी वाली अपनी शादी से पहले 'मिलाद कार्यक्रम' में व्यस्त थे। उन पर एक व्यंजन बनाने के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। साथ ही कार्यक्रम को देर तक जारी रखने का आरोप लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें